Tata Sons की लिस्टिंग रोकने का प्लान! Tata Trusts ने दिया नया प्रस्ताव
टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस को अनलिस्टेड रखने के लिए दो कंपनियों के विलय का प्रस्ताव भेजा है. अब सबकी नजर आरबीआई मंजूरी और बोर्ड के अगले कदम पर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Tata Sons की लिस्टिंग रोकने का प्लान
दो कंपनियों का Tata Sons में विलय
NBFC और CIC स्टेटस से बाहर निकलने की कोशिश
नई कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम ₹1.05 लाख करोड़
Tata Sons को अनलिस्टेड रखने की तैयारी
टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट होने से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने नया प्लान तैयार किया है. टाटा ट्रस्ट ने सोमवार को टाटा संस के बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा है. इसमें दो कंपनियों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स को टाटा संस में मिलाने की बात कही गई है. इस प्लान के जरिए टाटा ट्रस्ट्स का मकसद टाटा संस की रेगुलेटरी स्थिति बदलना और उसे अनलिस्टेड प्राइवेट कंपनी बनाए रखना है. इस प्रस्ताव की जानकारी देने के लिए ट्रस्ट्स ने मीडिया कॉन्फ्रेंस भी की.
