चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का एक्सटेंशन, टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी
टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को नया पांच साल का कार्यकाल दिया है. लिस्टिंग की चर्चा और रिजर्व बैंक के दबाव के बीच गुरुवार को टाटा ग्रुप शेयर तेज चढ़े.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेज़ी
बोर्ड बैठक में चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर मंजूरी दी गई
बोर्ड ने चंद्रशेखरन को 5 साल और दिए गए
RBI के फैसले से फिर चर्चा में Tata Sons की लिस्टिंग
टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में गुरुवार, 17 सितंबर को तेज खरीदारी देखने को मिली. इसकी वजह Tata Sons से जुड़ी दो बड़ी खबरें हैं. एक तरफ Tata Sons के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए चेयरमैन बनाए रखने को मंजूरी दी है. दूसरी तरफ Tata Sons की संभावित शेयर बाजार में लिस्टिंग का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है.
