Tata Group : टाटा संस में चंद्रशेखरन के बाद कौन? टीवी नरेंद्रन का नाम सबसे आगे, ऐसे होगा नए चेयरमैन का चुनाव

टाटा संस में नए चेयरमैन की तलाश शुरू है. टीवी नरेंद्रन का नाम सबसे आगे है, जबकि एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे और 5 सदस्यीय समिति आगे की प्रक्रिया संभालेगी.

ADVERTISEMENT

TV Narendran, Managing Director, Tata Steel
TV Narendran, Managing Director, Tata Steel
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

इस्तीफे के बाद भी चंद्रशेखरन फरवरी 2027 तक पद पर रहेंगे

5 सदस्यीय समिति नए चेयरमैन के नामों की छंटनी कर सिफारिश देगी

समिति में 3 सदस्य टाटा ट्रस्ट्स से और 2 बोर्ड से होंगे

टाटा ग्रुप की अहम कंपनी टाटा संस में नए चेयरमैन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया है, लेकिन वह तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक जारी रहेगा.