Tata Sons-Tata Trusts विवाद पर Jamie Dimon की बड़ी टिप्पणी, Chandrasekaran के समर्थन में क्या बोले JPMorgan CEO? पूरी डिटेल
टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच बढ़ा टकराव अब चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति से आगे निकल गया है. लिस्टिंग, बोर्ड अधिकार और निवेशकों का भरोसा भी चर्चा में है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
टाटा ट्रस्ट्स की हिस्सेदारी करीब 66 फीसदी होने से असर बड़ा है
ट्रस्ट्स ने दोबारा नियुक्ति की वोटिंग प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए
बोर्ड लिस्टिंग और आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है
Tata Sons और Tata Trusts के बीच बढ़ता विवाद अब सिर्फ चेयरमैन की नियुक्ति तक सीमित नहीं रह गया है. मामला कॉरपोरेट गवर्नेंस, शेयरहोल्डर अधिकार और Tata Sons की संभावित लिस्टिंग तक पहुंच चुका है. इस पूरे विवाद की चर्चा अब ग्लोबल कॉरपोरेट जगत में भी हो रही है. JPMorgan Chase के CEO Jamie Dimon ने Tata Sons के चेयरमैन N Chandrasekaran को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए विदेशी निवेश पर संभावित असर की चिंता जताई है.
