Tata Group में बढ़ा विवाद, Venu Srinivasan ने Tata Trusts के कामकाज पर उठाए सवाल, Charity Commissioner से जांच की मांग

वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट्स की गवर्नेंस, नोएल टाटा की भूमिका और टाटा संस के फैसलों में ट्रस्ट की भागीदारी पर सवाल उठाए हैं. अब चैरिटी कमिश्नर की जांच पर नजर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

शिकायत में ट्रस्ट के भीतर फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठे

नोएल टाटा और नेविल टाटा की भूमिकाओं पर भी आपत्ति जताई गई

टाटा संस के कारोबारी फैसलों में ट्रस्ट की सीधी भागीदारी पर सवाल

टाटा ग्रुप के भीतर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. मामला अब सिर्फ Tata Sons की संभावित लिस्टिंग या समूह के भविष्य की रणनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधे Tata Trusts के कामकाज और फैसले लेने की प्रक्रिया तक पहुंच गया है. Tata Trusts के ट्रस्टी और Tata Sons बोर्ड में संयुक्त प्रतिनिधि निदेशक Venu Srinivasan ने महाराष्ट्र के Charity Commissioner से Tata Trusts के प्रशासन और गवर्नेंस की जांच की मांग की है. Venu Srinivasan ने अपनी शिकायत में Tata Trusts के भीतर फैसले लेने के तरीके, Noel Tata की भूमिका, ट्रस्ट से जुड़े नियुक्ति मामलों और Tata Sons के कारोबारी फैसलों में ट्रस्ट्स की भागीदारी को लेकर कई सवाल उठाए हैं. इस घटनाक्रम ने Tata Group के भीतर चल रहे मतभेद को और चर्चा में ला दिया है.