TCS Share Price Today: Q1 रिजल्ट के बाद क्या बनेगा बड़ा पैसा? जानिए एक्सपर्ट की राय

टीसीएस के जून तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी लौटी है. आय, मुनाफा और एआई ऑर्डर बढ़े, लेकिन मार्जिन दबाव और कमजोर वैश्विक मांग चिंता बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

TCS का मुनाफा 5% और रेवेन्यू 14% बढ़ा

AI कारोबार में तेजी और 9.5 अरब डॉलर के नए ऑर्डर से बढ़ा भरोसा

ब्रोकरेज की राय बंटी, लेकिन ज्यादातर ने शेयर पर पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा

देश की बड़ी IT कंपनी TCS के जून तिमाही नतीजों के बाद पूरे IT सेक्टर पर फिर से ध्यान गया है. कंपनी के नतीजे आने के बाद शेयर में करीब 3.5 फीसदी तेजी आई लेकिन बाद में ऊपरी स्तर से शेयर फिसलता दिखा. Infosys, HCL Tech, Wipro और Tech Mahindra जैसे दूसरे IT शेयरों में भी खरीदारी दिखी.अब बाजार की नजर इस बात पर है कि क्या यह सिर्फ एक अच्छी तिमाही का असर है, या फिर IT सेक्टर में वापसी की शुरुआत हो रही है. साथ ही AI से बढ़ती कमाई, बड़े ऑर्डर और ब्रोकरेज की अलग-अलग राय ने TCS को फिर चर्चा के बीच ला दिया है.