TCS के नतीजों ने बाजार में भरा जोश, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

TCS के बेहतर नतीजों, आईटी शेयरों में खरीदारी, नरम कच्चे तेल और ग्लोबल संकेतों से बाजार चढ़ा. जानें सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी और आगे का पूरा आउटलुक.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13349 करोड़ रुपये रहा

रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 72275 करोड़ रुपये पहुंचा, उम्मीद से बेहतर

सितंबर तिमाही में मांग सुधरने और बड़े एआई ऑर्डर की उम्मीद

रिजल्ट सीजन की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए उत्साह लेकर आई. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS के पहली तिमाही के नतीजों के बाद शुक्रवार को बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 24,200 के पार पहुंच गया. सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ TCS के नतीजों ने बाजार का रुख बदल दिया या इसके पीछे कई दूसरे फैक्टर भी काम कर रहे थे. आइए विस्तार से समझते हैं.