Tech Mahindra Q1 Results: मुनाफा 8% बढ़ा, EBIT में 53% उछाल; Deal Wins लगातार तीसरी तिमाही 1 अरब डॉलर के पार
टेक महिंद्रा की पहली तिमाही में मुनाफा 28 प्रतिशत और आय 18 प्रतिशत बढ़ी. नए सौदे 1 अरब डॉलर से ऊपर रहे. जानिए शेयर, नकदी, अलग कारोबार हिस्सों और प्रबंधन के आगे के प्लान की पूरी तस्वीर.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Tech Mahindra का मुनाफा 8% बढ़कर ₹1,465 करोड़
EBIT में 53% का जोरदार उछाल
Deal Wins लगातार तीसरी तिमाही $1 अरब के पार
IT कंपनी Tech Mahindra ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है, जबकि EBIT में सालाना आधार पर 53 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. कंपनी के नए Deal Wins भी लगातार तीसरी तिमाही 1 अरब डॉलर के पार रहे. इसके अलावा, कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर यानी Attrition में भी सुधार हुआ है.
