Stock Scan: ₹1,537 करोड़ का BSNL जैकपॉट, शेयर में 10% उछाल, क्या अब निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले?

टेजस नेटवर्क्स को बीएसएनएल 4जी के लिए 1537 करोड़ रुपये का एलओआई मिला है. शेयर उछला, लेकिन घाटा और 4277 करोड़ रुपये के कर्ज के बीच आगे की तस्वीर भी समझिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी को 18685 साइट्स के लिए नेटवर्क उपकरण और सामग्री देनी है

यह मंजूरी अभी इरादा पत्र है, खरीद आदेश आना बाकी है

जून तिमाही में कारोबार बढ़ा, लेकिन घाटा घटने के बजाय बढ़ा

एक कंपनी का मौजूदा Order Book करीब ₹1,529 करोड़ हो और उसे लगभग उतने ही आकार का नया ऑर्डर मिल जाए, तो बाजार में हलचल होना स्वाभाविक है. कुछ ऐसा ही Tejas Networks के शेयर में देखने को मिला. BSNL के 4G नेटवर्क के लिए ₹1,537 करोड़ के Letter of Intent यानी LoI की खबर सामने आते ही शेयर में करीब 10 फीसदी तक की तेजी आई.