Mobile Recharge Price Hike: अगले 3-6 महीनों में महंगे हो सकते हैं Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान, जानिए क्यों
जून तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की कमाई ग्राहक बढ़त और एआरपीयू सुधार से संभल सकती है. अब बाजार की नजर दूसरी छमाही में संभावित शुल्क बढ़ोतरी पर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
3-6 महीनों में 10-20% महंगे हो सकते हैं मोबाइल रिचार्ज
5G निवेश की भरपाई के लिए टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में टेलीकॉम कंपनियां
ARPU बढ़ने से जून तिमाही में बेहतर रह सकती है टेलीकॉम कंपनियों की कमाई
अगर आप Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) का रिचार्ज कराने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।.कई प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि भारत की टेलीकॉम कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही (H2 FY27) में मोबाइल टैरिफ में 10% से 20% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं.हालांकि जून तिमाही (Q1 FY27) में कंपनियों के राजस्व में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, लेकिन ये बढ़ोतरी रिचार्ज महंगा होने की वजह से नहीं, बल्कि ग्राहकों की संख्या बढ़ने और महंगे 4G-5G प्लान अपनाने की वजह से होगी.
