Tesla Stock Crash: रिकॉर्ड डिलीवरी के बावजूद शेयर 7.5% लुढ़का, निवेशक क्यों बेच रहे हैं?
टेस्ला ने अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 4.8 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, फिर भी शेयर 7.5 फीसदी गिरा. जानिए मजबूत बिक्री के बाद बाजार क्यों ठंडा रहा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अप्रैल से जून में कंपनी का उत्पादन 4,51,758 गाड़ियों पर पहुंचा
डिलीवरी उत्पादन से ज्यादा रही, जिससे पहली तिमाही का स्टॉक घटा
यूरोप की मजबूत मांग ने तिमाही के नतीजों को खास सहारा दिया
Tesla के शेयर गुरुवार को करीब 7.5 फीसदी टूट गए, जबकि कंपनी ने दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा डिलीवरी का आंकड़ा दर्ज किया. एलन मस्क की अगुआई वाली इस कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच 4,80,126 गाड़ियों की डिलीवरी की, जो बाजार के अनुमान से काफी ज्यादा रही.इसके बावजूद शेयर में बिकवाली देखने को मिली. ये जुलाई पिछले साल के बाद सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही. इससे पहले इसी छोटे कारोबारी हफ्ते में शेयर करीब 12 फीसदी चढ़ा था, इसलिए अच्छी खबर आने के बाद मुनाफावसूली भी देखने को मिली.
