Titan Share Price: 25 फीसदी की ग्रोथ के बाद भी क्यों टूटा शेयर? Nomura फिर भी क्यों बोला "खरीदो"
सितंबर तिमाही में टाइटन का कंज्यूमर बिजनेस 25% बढ़ा, फिर भी शेयर में गिरावट आई. वजह ये है कि बाजार को ज्वेलरी कारोबार से और बेहतर आंकड़ों की उम्मीद थी. Nomura ने इसके बावजूद 5,425 रुपये का लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Q2 बिजनेस अपडेट्स के बाद टूटा टाइटन का शेयर
Q2 में ज्वेलरी कारोबार की ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही
नोमुरा की खरीदारी की राय, 5,425 रुपये का लक्ष्य
टाटा ग्रुपकी कंपनी टाइटन का शेयर बुधवार को करीब 3.8 फीसदी गिरकर 4,376 रुपये के आसपास आ गया. इससे पहले मंगलवार को शेयर 4,550 रुपये पर बंद हुआ था.कारोबार के दौरान शेयर 4,440 रुपये तक पहुंचा, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से यह 4,335 रुपये के स्तर तक भी फिसल गया. कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी के बावजूद शेयर में आई इस गिरावट से संकेत मिलता है कि निवेशक आने वाले समय की कमाई और कारोबार की रफ्तार को लेकर सावधानी बरत रहे हैं.
