Share Bazar Pre-Market: ग्लोबल मार्केट्स में भू-राजनीतिक भूचाल, भारतीय बाजारों में आज 'बड़े गैप डाउन' की आशंका!

Share Bazar Pre-Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव, ग्लोबल बाजारों में भारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज बड़े गैप-डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं. जानिए GIFT Nifty का रुख, निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल, FII-DII डेटा, आज के IPO और लिस्टिंग, कमोडिटी मार्केट का हाल और किन शेयरों पर पूरे दिन निवेशकों की नजर रहने वाली है.

ADVERTISEMENT

Share Bazar Pre-Market News
Share Bazar Pre-Market News
Google CTA

घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी शानदार तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है. रातों-रात अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भीषण भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव ने दुनिया भर के बाजारों के सेंटिमेंट को हिलाकर रख दिया है. कतर के एलएनजी (LNG) टैंकर पर ईरानी हमले और उसके जवाब में अमेरिका द्वारा की गई बड़ी सैन्य कार्रवाई से मिडिल ईस्ट का संकट एक बार फिर गहरा गया है.