Biz Tak Morning Mantra 9 जुलाई 2026: ट्रम्प के बदले सुर और फेड मिनट्स के बीच आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Share Market Outlook 9 July: ट्रम्प के बदले बयान और यूएस फेड मिनट्स के बीच आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए निफ्टी के महत्वपूर्ण सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तर और आज आने वाले TCS के नतीजों का इम्पैक्ट.
ADVERTISEMENT

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानिए एक्सपर्ट रजत देवगन से.
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है. कल यानी बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट के बाद आज वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में 73 अंकों का उछाल देखा जा रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए शुरुआती राहत की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन निवेशकों को आज फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा, क्योंकि अमेरिकी बाजार से लेकर खाड़ी देशों के तनाव तक, कई ट्रिगर्स बाजार की दिशा तय करेंगे.
