2026 में Top Large Cap Funds: Quant सबसे आगे, ₹10,000 की SIP से कितना बना पैसा?

2026 के टॉप लार्ज कैप फंड्स में क्वांट सबसे आगे रहा. जानें 1, 3 और 5 साल के रिटर्न, ₹10,000 की एसआईपी से बनी रकम, पोर्टफोलियो का फर्क और जोखिम की बात.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एक ही कैटेगरी के फंड्स में रिटर्न का अच्छा अंतर देखने मिला

क्वांट फंड के पोर्टफोलियो में मिड कैप हिस्सेदारी काफी बड़ी है

इनवेस्को फंड का बड़ा हिस्सा इक्विटी में और थोड़ा कैश में

Top Large Cap Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच Large Cap Funds को अक्सर अपेक्षाकृत बड़ी और स्थापित कंपनियों में निवेश के विकल्प के तौर पर देखा जाता है. लेकिन एक ही कैटेगरी के सभी फंड एक जैसा रिटर्न नहीं देते. दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में प्रमुख Large Cap Funds के प्रदर्शन में अच्छा अंतर देखने को मिला है. इस तुलना में Quant Large Cap Fund सबसे आगे रहा है. इसके बाद Invesco India Large Cap Fund, Taurus Large Cap Fund, Bank of India Large Cap Fund और HSBC Large Cap Fund का नंबर आता है. आइए जानते हैं इन फंड्स ने कितना रिटर्न दिया और ₹10,000 की मासिक SIP से निवेशकों की रकम कितनी हुई.