Stock Scan: Trent का शेयर 12% क्यों टूटा? 18 हजार करोड़ रुपये का मार्केट कैप हुआ साफ, जानिए खरीदारी का मौका है या खतरे की घंटी

ट्रेंट की आमदनी बढ़ी, लेकिन बाजार की उम्मीदों से कम रही. प्रति स्टोर कमाई में दबाव और तेज विस्तार के बीच शेयर 12 फीसदी टूटा. ब्रोकरेज की राय और आगे के संकेत जानें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ट्रेंट का शेयर 12 फीसदी तक टूटा.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में आमदनी बढ़ी, लेकिन बाजार के अनुमान से कम रही

स्टोर तेजी से बढ़े, पर हर स्टोर से औसत कमाई घटी

लगातार दूसरी तिमाही में प्रति स्टोर प्रदर्शन ने चिंता बढ़ाई

Tata Group की रिटेल कंपनी Trent का शेयर मंगलवार को अचानक दबाव में आ गया और दिन के अंत में ये 12 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी के ताजा बिजनेस अपडेट के बाद बाजार की निराशा साफ दिखी. वजह यह रही कि आमदनी बढ़ने के बावजूद आंकड़े बाजार की ऊंची उम्मीदों से नीचे रहे.