Trump Tariff: 2 साल तक 0% टैक्स, फिर 100% और 200% टैरिफ. भारत की फार्मा इंडस्ट्री पर कितना पड़ेगा असर?

ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक शून्य टैरिफ और बाद में 200 फीसदी शुल्क का प्लान रखा है. जानें भारत की दवा कंपनियों और एक्सपोर्ट पर इसका असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिका 2 साल तक जेनेरिक दवा आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाएगा

इसके बाद विदेशी सप्लाई महंगी होगी और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा

अमेरिका में बिकने वाली ज्यादातर दवाएं जेनेरिक श्रेणी की मानी जाती हैं

भारतीय कंपनियों पर आगे अमेरिका में कारखाने लगाने का दबाव बढ़ेगा

अमेरिकी बाजार भारतीय दवा कंपनियों की कमाई का सबसे बड़ा आधार है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी जेनेरिक दवाओं को लेकर नई टैरिफ नीति का ऐलान किया है. इस फैसले के तहत शुरुआती दो वर्षों तक आयातित जेनेरिक दवाओं पर कोई नया टैरिफ नहीं लगाया जाएगा. लेकिन इसके बाद एक साल के लिए 100% टैरिफ लागू होगा और अगले चरण में इसे बढ़ाकर 200% तक कर दिया जाएगा. इस घोषणा के साथ अमेरिका ने साफ संकेत दिया है कि वह दवा उत्पादन को अपनी सीमाओं के भीतर लाना चाहता है और विदेशी सप्लाई पर निर्भरता कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. भारत जैसे बड़े जेनेरिक दवा निर्यातक देशों के लिए इस फैसले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.