Trump Hormuz Claims: 'होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कंट्रोल...', ट्रंप के बयान से तेल और शेयर बाजार में मचा हड़कंप

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप के दावे के बाद कच्चे तेल में तेज उछाल आया और एशियाई बाजारों में बिकवाली बढ़ी. जानें अमेरिका-ईरान तनाव से भारतीय बाजार क्यों सहमे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ट्रंप ने कहा होर्मुज समुद्री रास्ते पर अमेरिका की पकड़ मजबूत है

बयान के बाद ब्रेंट 96 डॉलर पार और कच्चा तेल चढ़ा

जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेज बिकवाली दिखी

Trump Hormuz Claims : मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर ग्लोबल मार्केट की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. वहीं, एशियाई शेयर बाजारों में भी भारी बिकवाली का दबाव नजर आया. ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया, जबकि WTI क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.