Crude Oil : ईरान पर फिर बरसे ट्रंप, 'मैं उसका बैंकर हूं' बयान से Crude Oil में मचा हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सख्त बयान से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया. ब्रेंट 90 डॉलर के करीब पहुंचा. जानिए भारत की महंगाई और आयात बिल पर असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ब्रेंट तेल करीब 90 डॉलर पहुंचा, डब्ल्यूटीआई भी 84 डॉलर के पास

ट्रंप ने कहा, ईरान की अटकी संपत्तियों पर अमेरिका का असर बना

बातचीत को मुश्किल बताकर ट्रंप ने शांति उम्मीदों को नया झटका दिया

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप के ताजा बयान ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है. खासतौर पर कच्चे तेल की कीमतों में इसका सीधा असर देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि WTI Crude भी 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता नजर आया. ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को मुश्किल बताते हुए उसकी आर्थिक स्थिति पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने ईरान की जब्त संपत्तियों का जिक्र करते हुए खुद को उसका 'बैंकर' बताया. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए दो संभावित रास्तों का भी जिक्र किया है.