Trump Tariff Refund: ट्रंप के टैरिफ दांव की निकली हवा, अमेरिकी सरकार को लौटाने पड़े 100 अरब डॉलर, भारत पर क्या होगा असर?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार को करीब 100 अरब डॉलर लौटाने पड़े. अब भारत के निर्यातकों के लिए नए मौके बनने और निवेश भी बढ़ने की चर्चा तेज है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अदालत ने कहा आपात कानून से बड़े शुल्क नहीं लगाए जा सकते
रिफंड आयातकों को मिला, लेकिन आम खरीदारों को सीधी राहत नहीं
भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिका दबाव घटने से मौके बढ़ सकते हैं
Trump Tariff Refund: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति अब खुद अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. जिन आयात शुल्कों को ट्रंप प्रशासन ने व्यापारिक रणनीति का सबसे बड़ा हथियार बनाया था, अब उसी फैसले के चलते अमेरिकी सरकार को करीब 100 अरब डॉलर वापस करने पड़े हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह रिफंड प्रक्रिया शुरू हुई और अब इसका बड़ा हिस्सा पूरा भी हो चुका है. इस घटनाक्रम ने न केवल अमेरिकी व्यापार नीति पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि वैश्विक व्यापार और भारत जैसे बड़े निर्यातक देशों के लिए भी नई संभावनाओं की चर्चा शुरू कर दी है.
