TVS Group Family Dispute : टीवीएस परिवार में संपत्ति पर बढ़ा विवाद, श्रीनिवासन ने कहा, कोई आर्थिक समझौता नहीं हुआ! जानिए पूरा मामला

टीवीएस परिवार में आर्थिक हिस्सेदारी पर मतभेद खुलकर सामने आया है. मल्लिका और लक्ष्मी का कहना है कि अब तक अंतिम समझौता नहीं हुआ और हल बातचीत से, शांतिपूर्ण तरीके से निकलना चाहिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

मल्लिका और लक्ष्मी ने कहा, परिवार के भीतर अंतिम समझौता नहीं हुआ

उनके मुताबिक, पहले हुआ बंटवारा आंतरिक हिस्सेदारी अपने आप तय नहीं करता

दोनों ने कहा, जिम्मेदार पद मिलना मालिकाना हक तय होने जैसा नहीं

देश के जाने-माने कारोबारी समूह TVS परिवार में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर मतभेद सामने आए हैं. TVS Motor के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन के परिवार में उनकी पत्नी मल्लिका श्रीनिवासन और बेटी लक्ष्मी वेणु ने साफ किया है कि परिवार के भीतर संपत्ति की आर्थिक हिस्सेदारी को लेकर अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है. मल्लिका और लक्ष्मी ने एक साझा बयान में कहा है कि परिवार के कारोबार में अलग-अलग सदस्यों की जिम्मेदारियां तय होने का मतलब यह नहीं है कि संपत्ति के बंटवारे का मामला भी सुलझ गया है. उनके मुताबिक, परिवार के भीतर आर्थिक हिस्सेदारी को लेकर अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है.