उदय कोटक की बड़ी चेतावनी, बताए विकसित भारत के 7 फॉर्मूले, वित्तीय अनुशासन से लेकर गोल्ड इंपोर्ट तक पर दिया जोर
उदय कोटक ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लिए वित्तीय अनुशासन, घरेलू उत्पादन, कम आयात और ज्यादा निवेश जैसे कदमों पर अब तेजी से काम करना होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
उदय कोटक ने 2047 लक्ष्य के लिए वित्तीय अनुशासन पर जोर दिया
उन्होंने कहा, पूंजी बाजार का मकसद सिर्फ ट्रेडिंग नहीं, पूंजी बनाना हो
भारत को आयात घटाकर घरेलू उत्पादन और निर्यात क्षमता साथ बढ़ानी चाहिए
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को आर्थिक मोर्चे पर कई अहम बदलाव करने होंगे. दिग्गज बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने वित्तीय अनुशासन, घरेलू उत्पादन, पूंजी आकर्षित करने के लिए सुधार और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल तेजी से बदल रहा है और ऐसे समय में भारत के सामने आर्थिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय संप्रभुता से जुड़ी चुनौतियां भी हैं.
