Gold Import: सोने पर बढ़ता खर्च बढ़ाएगा भारत की मुश्किल? Uday Kotak की चेतावनी
उदय कोटक ने कहा कि बढ़ता गोल्ड आयात बिल, महंगा तेल और कमजोर रुपया भारत के चालू खाते पर दबाव बढ़ा सकते हैं. हल के लिए उन्होंने समिति बनाने का सुझाव दिया है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत की सोने की मांग का हिस्सा आयात से पूरा होता है
ज्यादा सोना खरीदने पर देश से अधिक डॉलर बाहर चले जाते हैं
तेल महंगा और रुपया कमजोर हो तो आयात खर्च और बढ़ता है
सोना सिर्फ निवेश और ज्वेलरी की जरूरत नहीं है, इसका असर अब भारत के External Accounts पर भी दिखाई देने लगा है. Veteran Banker Uday Kotak ने भारत के बढ़ते Gold Import Bill को लेकर चिंता जताई है. उनका अनुमान है कि FY27 में देश का Gold Import Bill बढ़कर करीब 88 से 90 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.
