UltraTech Cement Q1 Results: शानदार तिमाही नतीजों के बाद Motilal Oswal का भरोसा कायम. ब्रोकरेज ने दिया 13,800 रुपये का टारगेट, 16% तक अपसाइड की उम्मीद
अल्ट्राटेक सीमेंट के जून तिमाही नतीजे मजबूत रहे. आमदनी 24,648 करोड़ और मुनाफा 2,599 करोड़ पहुंचा, जिसके बाद मोतीलाल ओसवाल ने 13,800 रुपये का लक्ष्य दोहराया.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 16 फीसदी बढ़कर 24,648 करोड़ रही
शुद्ध मुनाफा 17 फीसदी बढ़ा और 2,599 करोड़ रुपये पर पहुंचा
बिक्री मात्रा 12 फीसदी बढ़ी और 41.3 मिलियन टन दर्ज हुई
दूसरी तिमाही में ईंधन लागत और बारिश से दबाव रह सकता
देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी के जून तिमाही नतीजों के बाद घरेलू ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने स्टॉक पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत ऑपरेटिंग क्षमता, बढ़ती सीमेंट मांग और लागत पर नियंत्रण आने वाले समय में शेयर के प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं. ब्रोकरेज ने UltraTech Cement के लिए 13,800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा बाजार भाव करीब 11,900 रुपये के मुकाबले यह लगभग 16 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है.
