कहीं आपका पैसा तो नहीं? बैंक में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट सरकार लौटा रही है, मिनटों में ऐसे करें क्लेम
सरकार के खुलासे के बाद बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट खोजने की रफ्तार तेज हुई है. उदगम समेत कई पोर्टल से आप मिनटों में पता कर सकते हैं कि आपके नाम कोई भूला हुआ बैंक पैसा तो नहीं, जो ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया को आसान और तेज बनाती है.
ADVERTISEMENT

Bank Unclaimed Deposit
Bank Unclaimed Deposit: अनक्लेम्ड डिपॉजिट उसे कहा जाता है जो पैसे बैंक अकाउंट में जमा तो होते हैं लेकिन लोग क्लेम नहीं करते. लोग या तो डिपॉजिट करके भूल जाते हैं या गुजर जाते हैं. कई सारे अकाउंट केवाईसी अपडेट नहीं होने से ठप हो जाते हैं. कुछ ट्रांजेक्शन नहीं होने से डोरमेंट हो जाते हैं. अकाउंट होल्डर की मौत होने या नॉमिनी नहीं होने से भी पैसे फंस जाते हैं. इस बीच संसद में सरकार ने चौंकाने वाला खुलासा किया. सरकार ने नंबर दिए कि करीब 90-95 हजार करोड़ बैंकों में पड़े हैं जिनका कोई नामलेवा है. अब बैंकों ने ढूंढ-ढूंढकर लोगों को उनके अनक्लेम्ड डिपॉजिट लौटाने शुरू किए हैं. अक्टूबर में शुरू की गई सरकार की स्कीम आपकी पूंजी, आपका अधिकार कैंपेन गेमचेंजर बनकर अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लोगों को पहुंचाने का काम कर रहा है.