Unified Pension Scheme : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से लागू हो रही ये नई पेंशन योजना

Unified Pension Scheme roll out from 1 April : 24 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीएस को मंजूरी दे दी थी. अब इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 1 अप्रैल से कर्मचारी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर योजना ये जुड़ सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

Unified Pension Scheme roll out from 1 April : सरकारी कर्मचारी, खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशबरी है. सरकार ने नई पेंशन स्कीम UPS (Unified Pension Scheme) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 1 अप्रैल से कर्मचारी फॉर्म भरकर इस नई पेंशन योजना में शामिल हो सकते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को 1 अप्रैल 2004 से बंद कर एक नई पेंशन योजना (NPS) लागू की गई. इसे लेकर खूब विरोध हुआ. ऐसे में सरकार पुरानी पेंशन योजना और NPS के फायदे को ध्यान में रखकर एक नई पेंशन योजना पर विचार करने लगी.