Union Budget 2026: बजट से पहले महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा
Union Budget 2026: आम बजट से पहले सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है. जिससे कारोबारियों पर असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

सिलेंडर का दाम महंगा
Union Budget 2026: आम बजट पेश होने से ठीक पहले देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करने जा रही हैं लेकिन उससे पहले सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.