बजट में रिफॉर्म से मिलेगा इकोनॉमी को बूस्टर, जानिए उन 4 ऐलानों के बारे में जो बदल देंगे आपकी लाइफ

Union Budget 2026: बजट 2026 में इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ने, पीएम किसान निधि की राशि ₹9000 होने और 300 नई ट्रेनों के संचालन जैसे बड़े सुधारों की उम्मीद है. इन ऐलानों का उद्देश्य मिडिल क्लास को राहत देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाने के लिए 'बूस्टर' प्रदान करना है.

ADVERTISEMENT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
google news

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करने जा रही हैं. भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब सरकार का लक्ष्य इसे तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने का है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार के बजट में चार बड़े रिफॉर्म्स देखने को मिल सकते हैं, जो सीधे आम आदमी की जेब और देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देंगे.