UPI Charges: क्या अब UPI से पेमेंट करने पर पैसे देने होंगे? जानिए पूरी सच्चाई
यूपीआई पर अभी आम ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है. छोटे दुकानदारों पर भी एमडीआर नहीं है. असली चर्चा सिस्टम का खर्च कैसे चले, इस पर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
यूपीआई 2016 से ग्राहकों के लिए बिना लेनदेन शुल्क के चल रहा है
छोटे दुकानदार और किराना स्टोर यूपीआई लेने पर अभी एमडीआर नहीं देते
खर्च में तकनीक, सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकना और ग्राहक मदद जैसी जरूरतें शामिल
यूपीआई चार्ज को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब यूपीआई से पेमेंट करने पर आम लोगों को पैसे देने होंगे. मौजूदा जानकारी के मुताबिक, इसका जवाब नहीं है.
