UPI Rules में बड़ा बदलाव संभव. 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, Paytm जैसी कंपनियों को होगा बड़ा फायदा

UPI पर 2,000 रुपये से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR लगाने का प्रस्ताव चर्चा में है. छोटे भुगतानों पर असर कम रह सकता है, लेकिन बैंक और Paytm को फायदा मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कानून बदलने पर RBI को दर तय करने का अधिकार मिल सकता है

अभी दुकानदार UPI पेमेंट बिना अतिरिक्त शुल्क के स्वीकार करते हैं

बड़े ट्रांजैक्शन संख्या में कम, लेकिन रकम के लिहाज से बहुत अहम हैं

UPI Rules : भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI को लेकर जल्द अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पिछले कई वर्षों से ग्राहकों और दुकानदारों के लिए लगभग मुफ्त रहने वाली यह व्यवस्था अब नए नियमों के दौर में प्रवेश कर सकती है. सरकार पेमेंट कानूनों में संशोधन की तैयारी कर रही है, जिसके बाद 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू करने का रास्ता खुल सकता है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो इसका असर सिर्फ पेमेंट इकोसिस्टम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजिटल पेमेंट कंपनियों, बैंकों और बड़े कारोबारियों के लिए भी इसका आर्थिक महत्व काफी बढ़ जाएगा.