UPI पर लगेगा चार्ज? सरकार के नए प्रस्ताव से क्या बदल सकता है, जानिए पूरा सच
यूपीआई भुगतान पर अभी कोई नया चार्ज नहीं लगा है. सरकार सिर्फ कानून में बदलाव का प्रस्ताव लाई है, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर एमडीआर पर अलग से फैसला कर सके.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
UPI पर अभी कोई चार्ज नहीं
PSS Act में बदलाव का प्रस्ताव
MDR पर फैसला भविष्य में होगा
UPI से पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के बीच इन दिनों यह सवाल तेजी से चल रहा है कि क्या अब भुगतान पर चार्ज देना पड़ेगा. इसकी वजह वित्त मंत्रालय की तरफ से Payment and Settlement Systems Act में संशोधन का प्रस्ताव है. फिलहाल साफ बात यह है कि यूपीआई पर कोई नया चार्ज नहीं लगाया गया है. सरकार ने न कोई नई फीस लागू की है और न ही इस बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी किया है. अभी सिर्फ कानूनी ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव है, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर सरकार तय कर सके कि किन डिजिटल पेमेंट माध्यमों पर MDR लागू होगा और किन पर नहीं.
