UPI MDR : दुकानदारों को बड़ी राहत? 15 अक्टूबर से लगने वाला चार्ज अब 1 जनवरी 2027 तक टालने की तैयारी
UPI से पेमेंट लेने वाले दुकानदारों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अक्टूबर से लागू होने वाला MDR अब 1 जनवरी 2027 तक टल सकता है. साथ ही सालाना 40 लाख रुपये तक कारोबार करने वाले छोटे बिजनेस को भी MDR से बाहर रखने पर विचार हो रहा है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
दुकानदारों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर सामने आई
मर्चेंट डिस्काउंट रेट फिलहाल टाला जा सकता है
छूट का दायरा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा
UPI से पेमेंट करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर लगने वाला MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट फिलहाल टाला जा सकता है. जिस व्यवस्था को 15 अक्टूबर से लागू करने की तैयारी थी, उसे अब करीब ढाई महीने आगे बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 से लागू करने का प्रस्ताव बताया जा रहा है. हालांकि, अभी इसे अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता है. MDR की तारीख के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को इससे मिलने वाली छूट का दायरा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.
