UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, 2,000 से ज्यादा पर 0.4% चार्ज लगेगा, जानिए पूरा नियम और Q&A

सरकार ने यूपीआई के नए नियम जारी किए हैं. 2,000 रुपये तक व्यापारी भुगतान पर एमडीआर नहीं लगेगा, जबकि इससे ऊपर कुछ लेनदेन पर शुल्क होगा. छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पर्सन टू पर्सन UPI पर कोई चार्ज नहीं.

2,000 रुपए से ऊपर की खरीदारी पर UPI ट्रांजैक्शन चार्जेबल.

75,000 रुपये या उससे ज्यादा लेनदेन पर अधिकतम चार्ज 300 रुपए.

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए सरकार ने डिजिटल पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने पेमेंट एंड सैटेलमेंट सिस्टम (PSS) Act, 2007 में संशोधन के बाद इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के कुछ तरीकों पर चार्ज तय करने का कानूनी रास्ता साफ किया है. इसके बाद 14 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार ने UPI को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.