US Fed Rate Hike: अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी, भारत पर क्या होगा असर?

अमेरिकी फेड ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर बढ़ाई. जानिए इसका भारतीय शेयर बाजार, रुपये, सोने, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल पर क्या असर हो सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

फेड ने महंगाई काबू करने के लिए दरें बढ़ाने का फैसला लिया

नए फैसले के बाद अमेरिकी दरों की सीमा 4 फीसदी तक पहुंची

विदेशी निवेश घटा तो भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ सकता

सोना, बॉन्ड यील्ड और कच्चा तेल आगे बाजार की दिशा तय करेंगे

US Fed Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. फेड ने ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस फैसले के बाद अमेरिकी Federal Funds Rate की target range बढ़कर 3.75 फीसदी से 4 फीसदी हो गई है. अमेरिका के इस फैसले का असर सिर्फ वहां की अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगा. ब्याज दरों में बदलाव का असर दुनियाभर के वित्तीय बाजारों पर पड़ता है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार, रुपया, विदेशी निवेश, बॉन्ड यील्ड और सोने जैसी एसेट्स पर नजर रखना अहम हो गया है.