Stock Market Today: शेयर बाजार में आज दिखेगा दबाव! अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड 100 डॉलर के करीब, 6 IPO भी खुलेंगे

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जिससे भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है. GIFT Nifty 94 अंक नीचे है. निफ्टी के लिए 23,500-23,600 सपोर्ट और 23,750-23,800 रेजिस्टेंस अहम रहेंगे. आज 6 नए IPO खुलेंगे और कई शेयर खबरों में रहेंगे.

ADVERTISEMENT

stock market today
stock market today
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी दिन काफी अहम रहने वाला है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल मार्केट के साथ घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे सकता है. अमेरिका की ओर से ईरान के 5 तेल टैंकरों पर हमले की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. इससे बाजार में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी है.