US-Iran War Impact on India : अमेरिका-ईरान जंग बढ़ी तो भारत पर क्या असर होगा, 5 बड़े खतरे समझिए

अमेरिका-ईरान जंग फिर बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट पर खतरे से भारत की तेल सप्लाई, आयात बिल, महंगाई और शेयर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है. 5 अहम असर यहां समझें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

होर्मुज में रुकावट से भारत की तेल गैस सप्लाई दबाव में

कच्चा तेल महंगा हुआ तो देश का आयात बिल और बढ़ेगा

ईंधन दाम घटने की उम्मीद कमजोर, LPG भी महंगी रह सकती

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा

शेयर बाजार, पेट्रोल-डीजल और रुपये पर भी दिख सकता है दबाव

US-Iran War Impact on India : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव एक बार फिर पूरी दुनिया की चिंता का कारण बन गया है. हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं कि इसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है. खासतौर पर ऊर्जा आपूर्ति, कच्चे तेल की कीमतों, महंगाई और शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है.हाल के घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ी चिंता होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ गई है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में शामिल है और भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए भी बेहद अहम माना जाता है. अगर यहां किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसका असर कई मोर्चों पर दिखाई दे सकता है.