Tariff Bomb : ट्रंप ने फोड़ा का 55% टैरिफ बम, भारत को लगा बड़ा झटका!
अमेरिका ने भारतीय क्वार्ट्ज सरफेस उत्पादों पर नया सुरक्षा टैरिफ लगाया है. इससे निर्यात लागत और कीमत बढ़ सकती है. अब राहत की उम्मीद डब्ल्यूटीओ वार्ता पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत के Quartz पर अमेरिका का वार
Quartz पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, भारत पर ठोका 55% टैरिफ
टैरिफ से मचा हड़कंप, अमेरिका के निशाने पर भारत का Quartz
Tariff News : अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारतीय Quartz Industry के लिए एक नई चिंता सामने आई है. अमेरिका ने भारत से आने वाले Quartz Surface Products पर Safeguard Tariff लागू किया है. अलग-अलग Products के मामले में Tariff और मौजूदा Duty को मिलाकर कुल बोझ 55 फीसदी तक पहुंच सकता है. इस फैसले का असर उन भारतीय Exporters पर पड़ सकता है, जिनका कारोबार अमेरिकी बाजार पर काफी हद तक निर्भर है.
