Tariff Bomb : अमेरिका का रूस पर बड़ा एक्शन. भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा, सीनेट से पास हुआ बिल

अमेरिकी सीनेट ने रूस पर सख्ती वाला बिल पास किया. इससे भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा बढ़ा. जानें व्यापार, तेल आयात और अमेरिका से रिश्तों पर असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सीनेट में बिल को 86 वोट मिले, 12 सदस्यों ने विरोध किया

अमेरिका रूस की ऊर्जा कमाई घटाकर यूक्रेन युद्ध पर दबाव चाहता है

पश्चिम एशिया तनाव के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ाई

Tariff Bomb: अमेरिकी सीनेट ने रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंधों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित कर दिया है. इस बिल में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान रखा गया है. यह प्रस्ताव उन देशों पर लागू हो सकता है जो बड़ी मात्रा में रूस से तेल और गैस का आयात कर रहे हैं. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है और अमेरिका रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है.