US Stock Market: 700 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू साफ, टेक शेयरों में भारी बिकवाली; जानिए क्यों टूटा अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार में तेज बिकवाली से टेक और एआई शेयर दबाव में आए. महंगा कच्चा तेल, ऊंची ट्रेजरी यील्ड और फेड के अगले कदम को लेकर चिंता से निवेशकों की बेचैनी बढ़ी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कच्चे तेल की तेज बढ़त ने महंगाई और ब्याज दर चिंता बढ़ाई
दस साल की ट्रेजरी यील्ड 5.26 फीसदी तक पहुंचने से घबराहट बढ़ी
एआई से जुड़े शेयरों में मुनाफावसूली दिखी, खासकर एएमडी और माइक्रोन
अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली. Nasdaq 100 करीब 1.6 फीसदी तक टूट गया, जबकि S&P 500 की मार्केट वैल्यू में करीब 700 अरब डॉलर यानी लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई. टेक और AI से जुड़े शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.सवाल है कि आखिर अमेरिकी बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली क्यों आई और क्या इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है?
