Trump Tariff Impact: अमेरिका के नए टैरिफ दांव में फंसा भारत, $11 अरब के सेक्टर पर बढ़ा खतरा ?

अमेरिका के नए टैरिफ में भारत को 10 प्रतिशत ग्रुप की राहत मिली है, लेकिन टेक्सटाइल सेक्टर पर दबाव बढ़ा है. अब सबकी नजर भारत-अमेरिका बीटीए बातचीत पर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

भारत को ऊंचे शुल्क वाले समूह से निकालकर निचले स्तर में रखा

करीब 45 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर नए नियमों का असर नहीं होगा

दवा, स्मार्टफोन और कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान फिलहाल पुराने नियमों से बाहर

अमेरिका के नए टैरिफ फैसले ने भारतीय एक्सपोर्ट सेक्टर को लेकर नई बहस शुरू कर दी है. पहली नजर में यह कदम भारत के लिए बड़ा झटका नजर आता है, लेकिन पूरी तस्वीर देखें तो कहानी इतनी सीधी नहीं है. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले में भारत को कुछ राहत मिली है, वहीं कुछ सेक्टरों के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं.