BRICS सम्मेलन से बौखलाया अमेरिका, भारतीय सोलर सेल और पैनल पर लगाया123 फीसदी से ज्यादा शुल्क, पूरी डिटेल
अमेरिका ने भारत से आने वाले सोलर सेल और पैनल पर 123 फीसदी एंटी डंपिंग और 126 फीसदी काउंटर शुल्क तय किया है. 14 अक्टूबर के फैसले से निर्यात पर असर साफ होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अंतिम फैसला अभी बाकी है, यूएसआईटीसी 14 अक्टूबर को निर्णय देगा
अमेरिका का आरोप है कि सोलर सामान कम कीमत पर बेचा गया
भारत के साथ इंडोनेशिया और लाओस भी इस जांच के दायरे में हैं
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन शुरू हो चुका है. इसी बीच अमेरिका ने भारत से आने वाले सोलर सेल और सोलर पैनल पर बहुत ऊंचा आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है. यह कदम कारोबार के मोर्चे पर भारत-अमेरिका संबंधों में नया तनाव दिखा रहा है.
