Stock Scan: Vedanta Oil & Gas Share में क्यों आई तेजी? डिमर्जर के बाद कितना दम, जानिए पूरी कहानी
वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर में डिमर्जर के बाद तेज हलचल है. पढ़ें कंपनी का बिजनेस, उत्पादन योजना, तेल के दाम से जुड़ा जोखिम और आगे की कमाई का संकेत.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन से कमाई करती है
राजस्थान इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है, असम गुजरात में भी काम
नई कुएं, नई खोज और तकनीक से उत्पादन बढ़ाने पर जोर
Vedanta Ltd से अलग होने के बाद Vedanta Oil & Gas ने बाजार का ध्यान तेजी से खींचा है. अलग लिस्टिंग के बाद शेयर में मजबूत तेजी दिखी है और अब निवेशकों के बीच यह चर्चा है कि क्या यह सिर्फ शुरुआती उत्साह है या लंबे समय की कहानी बन सकती है.कंपनी का कारोबार कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन से जुड़ा है. पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट, उत्पादन बढ़ाने की योजना और लागत पर नियंत्रण की कोशिशों ने इस शेयर को चर्चा में रखा है.
