वेणु श्रीनिवासन कौन हैं? TVS से Tata Trusts तक कैसे पहुंचा सफर, रतन टाटा के दौर में हुई थी एंट्री

वेणु श्रीनिवासन टीवीएस समूह के दिग्गज कारोबारी हैं, जिनकी टाटा संस और टाटा ट्रस्ट में भूमिका लगातार बढ़ी है. अब उनके उठाए सवालों से गवर्नेंस चर्चा तेज है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

वेणु श्रीनिवासन टीवीएस परिवार से आते हैं और लंबे समय कारोबार संभाला

साल 2016 में वह टाटा संस बोर्ड में गैर कार्यकारी निदेशक बने

साल 2018 में उन्हें टाटा ट्रस्ट में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली

Tata Trusts में इन दिनों वेणु श्रीनिवासन का नाम चर्चा में है. लेकिन आखिर वेणु श्रीनिवासन कौन हैं और टाटा ग्रुप से उनका रिश्ता इतना अहम कैसे हो गया?वेणु श्रीनिवासन देश के बड़े कारोबारी परिवारों में से एक TVS Group से आते हैं. वह लंबे समय तक TVS ग्रुप के कारोबार की कमान संभाल चुके हैं और पिछले करीब एक दशक से टाटा संस और टाटा ट्रस्ट की गवर्नेंस में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि टाटा में उनकी एंट्री रतन टाटा के दौर में हुई थी. इसके बाद टाटा संस के बोर्ड से लेकर टाटा ट्रस्ट तक उनकी भूमिका लगातार बढ़ती गई.