BIZ DEAL : Vi, BSNL या Jio? सालभर के Recharge में किसका प्लान है ज्यादा फायदे का, समझें पूरा हिसाब

Vi, BSNL और Jio के सालाना रिचार्ज प्लान में कीमत, डेटा, कॉलिंग और SMS का फर्क आसान भाषा में समझें. जानें आपके इस्तेमाल के हिसाब से कौन सा विकल्प सही है.

ADVERTISEMENT

saste recharge plan 2026
saste recharge plan 2026
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Vi प्लान में सालभर वैलिडिटी के साथ कुल 30GB डेटा मिलता है

BSNL प्लान रोज 3GB डेटा और 100 SMS देता है

जियो वॉइस ओनली विकल्प में डेटा नहीं, कॉलिंग और SMS मिलते हैं

BIZ DEAL : अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो लॉन्ग-टर्म या सालाना प्रीपेड प्लान आपके लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकते हैं. एक बार रिचार्ज कराने के बाद लंबे समय तक नंबर एक्टिव रहता है और बार-बार रिचार्ज की चिंता भी नहीं रहती. हालांकि, अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के सालाना या लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में मिलने वाले फायदे काफी अलग हैं. Vi का 2,24 रूपये वाला प्लान, BSNL का 2,799 रूपये वाला प्लान और Jio के लॉन्ग-टर्म Voice Only और Freedom Offer वाले विकल्प इसी वजह से चर्चा में आते हैं. इन प्लान्स में कीमत, वैलिडिटी, डेटा, कॉलिंग और SMS के लिहाज से काफी अंतर है. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर रिचार्ज करना सही फैसला नहीं होगा.