Vi ने लॉन्च की गजब की स्कीम, सिर्फ 61 रुपए के रिचार्ज से मिल रहा 25000 का मोबाइल इंश्योरेंस!
Vi Mobile Insurance Plan: Vi ने भारत में पहली बार मोबाइल रिचार्ज के साथ मोबाइल चोरी और गुम होने का इंश्योरेंस लॉन्च किया है. सिर्फ ₹61 के रिचार्ज पर यूजर्स को ₹25,000 तक का मोबाइल इंश्योरेंस कवर मिल रहा है. यह स्कीम iPhone और Android दोनों के लिए लागू है. जानिए Vi की इस नई स्कीम की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

Vi mobile insurance plan(Photo- Social Media)
आज के इस दुनिया में मोबाइल फोन एक ऐसी चीज हो गई है जिसके गुम या चोरी हो जाने से सभी बहुत ज्यादा ही डरते है. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि अगर आपका स्मार्टफोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो अब आपको पूरा नुकसान अपनी जेब से नहीं उठाना पड़ेगा. देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Vi ने बड़ा धमाका किया है. Vi ने एक ऐसी सुविधा की शुरुआत कर दी है जो भारत में पहली बार लाई गई है. Vi ने अपने रिचार्ज के साथ मोबाइल थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की है. यानी अब सिर्फ मोबाइल रिचार्ज कराकर भी आप अपने फोन को इंश्योरेंस सेफ्टी दे सकते हैं. तो आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात.