2047 का Viksit Bharat: PM मोदी के 5 बड़े लक्ष्य, Fortune 500 से 100 GW Nuclear Power तक कितना बड़ा है Challenge?

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं. इनमें 50 बड़ी कंपनियां, टॉप-5 बैंक, 100 जीडब्ल्यू परमाणु ऊर्जा और युवाओं को एआई स्किल शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अभी फॉर्च्यून सूची में भारत की केवल 9 कंपनियां शामिल हैं

दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में चीन की बढ़त अब भी मजबूत

देश की मौजूदा परमाणु बिजली क्षमता 8.78 जीडब्ल्यू के आसपास है

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य अब सिर्फ एक राजनीतिक संकल्प नहीं, बल्कि कई बड़े economic और technology targets से जुड़ चुका है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही कई लक्ष्य सामने रखे हैं, जिनमें Fortune Global 500 में 50 भारतीय कंपनियां, दुनिया के Top-5 बैंकों में एक भारतीय बैंक, 100 GW Nuclear Power, 1 करोड़ AI-skilled युवा और नए Semiconductor Plants शामिल हैं.