पान मसाला विज्ञापन पर सरकार का बड़ा एक्शन, शाहरुख, अजय और टाइगर की बढ़ी मुश्किलें, FDA ने भेजा नोटिस
महाराष्ट्र एफडीए ने विमल इलायची विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है. जांच यह है कि कहीं इससे बैन पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार तो नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस
महाराष्ट्र में 13 जुलाई 2026 से पान मसाला पर एक साल रोक
नियामक ने प्रस्तुति, संवाद और ब्रांड पहचान को भी आधार बनाया
तीनों सितारों से मांगा गया जवाब
बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीनों अभिनेताओं को एक इलायची ब्रांड के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा है. आरोप है कि इस विज्ञापन के जरिए ऐसे पान मसाला उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है, जिस पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा हुआ है. मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या किसी प्रतिबंधित उत्पाद से जुड़े ब्रांड का विज्ञापन करने पर सेलिब्रिटीज भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं. आखिर पूरा मामला क्या है और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीनों अभिनेताओं से क्या जवाब मांगा है, आइए विस्तार से समझते हैं.
