Vodafone Idea को बड़ा झटका, DoT ने लगाया करोड़ों का जुर्माना ! शेयर पर दिखेगा असर ?

Vodafone Idea को 2022 स्पेक्ट्रम शर्तों में कथित चूक पर DoT का 26.83 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है. अब सोमवार को शेयर और निवेशकों की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

दूरसंचार विभाग ने 2022 स्पेक्ट्रम शर्तें पूरी न होने पर नोटिस भेजा

कंपनी पर 26.83 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग लिक्विडेटेड डैमेज के तहत

मामला तय रोलआउट शर्तों और समय पर सेवा शुरू करने से जुड़ा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के लिए शुक्रवार शाम एक ऐसी खबर आई, जिसने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. दूरसंचार विभाग यानी Department of Telecommunications (DoT) ने कंपनी को 26.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. यह नोटिस 2022 में हुए स्पेक्ट्रम ऑक्शन से जुड़ी शर्तों के पालन में कथित कमी को लेकर जारी किया गया है.