Vodafone Idea Share: नतीजों के बाद तेजी, घाटा घटा और ARPU बढ़ा... क्या बदल रही है कंपनी की कहानी?

वोडाफोन आइडिया का जून तिमाही घाटा घटकर 3,754 करोड़ रुपये रहा. आमदनी और एआरपीयू बढ़े, शेयर चढ़े, लेकिन बैंक फंडिंग, कर्ज और नया निवेश जुटाना अब भी बड़ी चुनौती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 में घाटा घटकर ₹3,754 करोड़

रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹11,689 करोड़

ARPU 10.2% बढ़कर ₹195 पहुंचा

4G-5G ग्राहक बढ़कर 13 करोड़

फंडिंग और भारी कर्ज अभी बड़ी चुनौती

कर्ज के बोझ से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के शेयरों में 11 अगस्त को खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में घाटा पिछले साल के मुकाबले काफी कम हुआ है. इसके अलावा कंपनी की कमाई बढ़ी और प्रति ग्राहक औसत आय यानी ARPU में भी सुधार हुआ. हालांकि, कंपनी के सामने अभी भी सबसे बड़ी चुनौती भारी कर्ज और नेटवर्क विस्तार के लिए जरूरी फंड जुटाना है.