Vodafone-Idea को ₹35,000 करोड़ का कर्ज, लेकिन Banks ने रख दीं बड़ी शर्तें
वीआई को 35000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज की उम्मीद है. अब नजर बैंकों की शर्तों, 25000 करोड़ के फंडिंग गैप और नेटवर्क सुधार के अगले कदमों पर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी यह पैसा नेटवर्क विस्तार, क्षमता बढ़ाने और सेवाएं सुधारने में लगाएगी
एसबीआई 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा कर्जदाता बन सकता है
नैबफिड 4000 करोड़ रुपये के साथ दूसरे बड़े कर्जदाता बन सकता है
Vodafone Idea यानी Vi को अपने नेटवर्क और सर्विसेज को मजबूत करने के लिए करीब ₹35,000 करोड़ का बड़ा बैंक लोन मिलने की उम्मीद है. कंपनी अगले 10 साल के लिए इस टर्म लोन को जुटाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कई सरकारी और निजी बैंकों को साथ लाकर एक कंसोर्टियम तैयार किया जा रहा है.
